फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- कंपिल, संवाददाता। नगर के कंपिल-कायमगंज रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने एक कॉलोनी में अवैध शराब बिक्री का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह कॉलोनी में रोजाना सुबह 6 बजे से लेकर करीब 10 बजे तक खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। कॉलोनी निवासी ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग लंबे समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। आरोप है कि 80 रुपये का पउआ 100 रुपये में बेचा जा रहा है। सुबह के समय ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जिससे आसपास का माहौल खराब होता है और परिवारों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- भोर में ही खुल जाती है शराब की दुकान, रोष उन्होंने बताया कि कॉलोनी एक रिहायशी क्षेत्र है, जहां छोटे बच्चों से लेकर बुजु...