रामपुर, दिसम्बर 27 -- शनिवार को भी सुबह से वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की सर्दी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कोहरा की वजह बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। वाहन हेडलाइट जलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं बाजारों में भी सर्दी का असर देखने को मिला। सुबह के समय में बाजार में सन्नाटा पसरा था। दुकानदार भी बाजार में सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते हुए नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की सर्दी का असर आगामी दिनों में और बढ़ जाएगा। कोहरा और शीतलहर की संभावना लगातार बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.