श्रावस्ती, अप्रैल 8 -- श्रावस्ती। श्रावस्ती में रात में आई तेज हवा के कारण बिजली गुल हो गई। वहीं सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे गेहूं कटाई और मड़ाई का काम बंद हो गया है। खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई है। इससे नुकसान हो सकता है। इस बार अप्रैल महीने की आठ तारीख तक तीन बार मौसम खराब हुआ है। चार दिन पहले भी हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो किसानों ने गेहूं की कटाई और मड़ाई फिर से शुरू कर दी। लेकिन मंगलवार रात से मौसम फिर खराब हो गया। रात में तेज हवा चली तो ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई जो बुधवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। वहीं बारिश के कारण गेहूं की कटाई और मड़ाई बंद हो गई है। इसके साथ ही कटी पड़ी फसल खराब होने की आशंका है। मौसम को देखते हुए किसान परेशान हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...