साहिबगंज, दिसम्बर 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से हीं कुहासा छाया रहा। कुहासे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। बोरियो बस स्टैंड सहित तीन मुहानी मोड़ में इतना अधिक कुहासा छाया था कि वाहनों को आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। ठंड से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। प्रशासन की ओर से अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी हैI आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कंबल का वितरण भी नहीं हुआ है। प्रखंड के बुर्जुगों ने नाराजगी व्यक्त की है। बोरियो बाजार के लियाकत अंसारी, बोरियो धोबी टोला निवासी लखी रजक, बोरियो संथाली निवासी सोमाय हेम्ब्रम आदि ने प्रशासन से कंबल वितरण की मांग की है। उधर जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कंबल...