सुबह से दोपहर तक बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश, मौसम हुआ सुहाना
अररिया, जून 11 -- अररिया, निज प्रतिनिधि पिछले तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज के बीच गुरुवार की सुबह जिले के अलग-अलग इलाकों में रुक रुक कर बारिश हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश होने के कारण मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर के बाद हल्की धूप निकली लेकिन धूप से गर्माहट गायब रही। इस बीच रुक-रुक कर हवा चलने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती रही। गुरुवार को जिले के अधिकतम तापमान का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 26 डिसे रही। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही। बारिश के वजह से सूर्यदेव बार-बार बादलों की ओट में छिपता रहा। बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक सड़कों की स्थिति नारकीय बनी रही। बारिश के वजह से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गली मोहल्ले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.