बागपत, फरवरी 3 -- बागपत। समूचा जिला मंगलावर को भी घने कोहरे की सफेद चादर से अटा रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया रहा। इस बीच बर्फीली हवाएं लोगों की कंपकपी छुड़ाती रही। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दरअसल, तीन दिन पहले बागपत में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। पिछले दो दिनों से तो घना कोहरा छा रहा है। गत दिवस तो सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए थे। मंगलवार को भी दिन निकलने से पहले ही घना कोहरा छा गया। इस बीच विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने वाहनों की स्पीड पर ...