शामली, जनवरी 31 -- शामली। मौसम भी दिन प्रति दिन रंग बदल रहा है। गत तीन चार दिनों से अचछी धूप खिल रही थी वहीं शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि दस मीटर दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे का असर दोपहर 12 बजे रहा। इसके बाद कोहरा छटा और हल्की धूप निकलने से राहत मिली। सुबह के समय कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन भी रेंगते नजर आए। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को कोहरे के साथ-साथ तापमान में अचानक आई गिरावट ने ठंड को और बढ़ा दिया। सर्द हवा के चलते लोगों के शरीर में कंपकंपी छूटती नजर आई। सुबह और पूर्वाह्न के समय लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को अधिक दिक्कत हुई। घने कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। हाईवे और प्रमुख सड़को...