मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर रविवार सुबह से शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति दोपहर तक गायब रही। बिजली कटौती होने के कारण इन मोहल्लों में पेयजलापूर्ति की बड़ी समस्या बन गई, जिस कारण लोग काफी परेशान रहे। जिला अस्पताल और रुड़की रोड बिजलीघर के कुछ फीडरों में खराबी होने और लाइन में ब्रेकडाउन होने के कारण आपूर्ति घंटों तक प्रभावित रही है।सुबह करीब चार बजे अचानक तेज हवा चलने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। तार टूटने के कारण जिला अस्पताल और रुड़की रोड बिजलीघर से सप्लाई प्रभावित हो गई। लाइनों में पेड़ों की डालियां गिरने से ब्रेकडाउन की भी शिकायत रही। इस दौरान मोहल्ला लद्दावाला, रुड़की रोड, आनंदपुरी, कच्ची सड़क, केवल पुरी, जसवंतपुरी आदि मोहल्लों की बिजली सुबह से दोपहर तक गुल रही। बिजली कटौती होने के कारण इन मोहल्लों में पानी की सप्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.