गोपालगंज, अगस्त 13 --   गोपालगंज। सुबह से निकली तीखी धूप के बीच गुरुवार दोपहर शहर में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ और कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी। हालांकि थोड़ी देर की बारिश के बाद उमस बढ़ गयी। बरौली, मांझा और थावे के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। जबकि जिले के अधिकांश भाग में किसान बारिश का इंतजार करते रहे।

मौसम में बदलाव दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में पुरवा हवा छह से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 53 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिन अच्छी बारिश की संभावना कम मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अ...