गाजीपुर, जनवरी 28 -- गाजीपुर। जिले में बुधवार को सुबह से ही मौसम का बदला नजर आया। क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसके बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। पूरी दिन सूरज निकलने की संभावना नहीं दिख रही है। क्षेत्र में हुई इस बूंदाबांदी से किसानों को अपनी फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। ठंडी हवाएं चलती रहीं और आसमान में बादल छाया हुआ है, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। किसानों ने मौसम के इस बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इमरान खान, संजय कुशवाहा, खेदन यादव, सरफुद्दीन खान के अलावा अन्य किसानों ने बताया कि हल्की बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। हालांकि, किसानों ने तेज बारिश के साथ तेज हवा चलने की स्थिति में फसलों के लेट जाने और पैदावार कम होने की आशंका जताई। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.