रामपुर, जनवरी 9 -- रामपुर। शुक्रवार को सुबह से वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ है और सर्द हवाओं का प्रकोप बना है। ऐसे में एक ओर कड़ाके की सर्दी से जहां जनजीवन प्रभावित रहा तो वहीं हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कोहरे की वजह से धीमी हो गई। सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिन भर लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं मगर इससे भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी 14 जनवरी तक जिले में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूप निकलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। वहीं इस प्रकार का मौसम खेती के लिहाज से ठीक है। जिले में गेहूं को कोहरा की वजह से फायदा पहुंच रहा है, मगर आलू और सरसों को थोड़ा नुकसान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...