जौनपुर, जनवरी 3 -- जौनपुर, संवाददाता। सुबह से घने बादल छाए रहने और हल्की पछुआ हवा चलने से शनिवार को भी भयंकर शीत लहर जारी है। रात भर झूम कर चली शीत भरी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि बादल रहने के बावजूद अभीतक जिले में कहीं बारिश या बूंदाबादी की सूचना नहीं है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 जनवरी तक हालात ऐसे ही रहेंगे। साथ में यह भी दावा किया गया है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस होने के बाद भी शीत और गलन चरम पर है। बदली के साथ हवा के लगभग स्थिर हो जाने से न्यूनतम तापमान बढ़ने के बाद भी लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। ऐसे मौसम में मजदूर वर्ग और किसानों पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अलाव के सहारे समय बिताने को मजबूर हैं। मौसम गेहूं को छोड़ अन्य फसलों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.