जौनपुर, दिसम्बर 28 -- जौनपुर, संवाददाता। शीतभरी पछुआ हवा चलने से रविवार को बदली के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक एक डिग्री की गिरावट आई है। हवा चलने से भोर में कोहरा गायब हो गया, लेकिन आसमान में घने बादल डेरा जमा लिए हैं। भीषण ठंड और गलन से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। कोहरे का प्रकोप शनिवार की शाम से ही शुरू हो गया था। रात 12 बजे के बाद तक घना कोहरा छाया रहा। भोर तीन बजे के आसपास पछुआ हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा की हो गई। इससे कोहरा छंटने लगा। सुबह लोग सो के उठे तो कोहरा नदारद था लेकिन घने बादल छाए थे। बदली और जोरदार गलन के चलते लोगों को रोजमर्रा के कार्य निपटने में दिक्कत हुई। गांवों में किसान और पशुपालक सुबह पांच बजे ही उठकर अलाव जला दिए थे। अलाव से हाथ गर्म करते दरवाजे पर झाड़ू बुहारू और पशुओं को चारा पानी देने का काम करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.