हल्द्वानी, जुलाई 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। क्षेत्र में रविवार सुबह से ही हल्के बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोग दिनभर उमस और तेज गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34deg और न्यूनतम तापमान 25deg डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 31deg और न्यूनतम 24deg डिग्री सेंटीग्रेड रहा था। तापमान बढ़ने के साथ ही वातावरण में 48 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई, जिसने चिपचिपी गर्मी को और बढ़ा दिया। हालांकि, उमस से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि आगामी 18 जुलाई तक उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- सवेरे...