हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल कम होता दिखाई दे रहा है, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पर्वतीय जिलों में 17 मई तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार को हल्द्वानी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हल्की धूप खिलने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन दिनों शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, जो सोमवार को 33deg डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आर्द्रता की बात करें तो सुबह वातावरण में 55% नमी रही, जो दोपहर बाद घटकर 31% रह गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन जल्द ही यह दोबारा सक्रिय होगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 13 मई तक कैसा है मौसम? यहां बारिश का अलर्ट...