आजमगढ़, फरवरी 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। पहाड़ों और पश्चिमी जिलों में हुई बर्फबारी का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। रविवार की सुबह घना कोहरा झाया हुआ था। सर्द हवा चलने से ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। सुबह दस बजे के बाद सूर्य की किरणें निकली, तो लोगों को राहत की उम्मीद नजर आने लगी। कोहरे के चलते दृश्यता चालीस मीटर तक रही। सुबह आठ बजे तक सड़कों पर हेड लाइट जलाकर वाहन चल रहे थे। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुकवार को भोर से अचानक मौसम परिवर्तन हो गया था। भोर से ही चल रही तेज बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह में आसमान पर मडरा रहे बादल धूप निकलने के बाद दोपहर बाद गायब हो गए थे। बर्फीली हवाओं के चलते ठंड बढ़ गयी। दूसरे दिन रविवार को सुबह घना कोहरा होने से दृश्यता 40 मीट...