आगरा, जून 9 -- जनपद में एक बार फिर सूरज के तल्ख तेवरों के बीच असामान से आग सी बरस रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। तेज धूप से बचने के लिए सड़कों के किनारे, शहर व कस्बों में राहगीरों के लिए पेड़ ही सहारा है। मंगलवार की सुबह से ही सूरज की तल्खी ने लोगों को दिन में भीषण गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। धूप से बचने के लिए जरूरी काम से दोपहर में बदन ढककर निकल रहे लोगों को शरीर में जलन व तपिश का एहसास हो रहा था। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो सड़क व शहर की गलियां सूनी नजर आने लगीं। धूप से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोगों को शाम व रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। घरों में लगे कूलर व पंखे तापमान अधिक होने की वजह स...