रामपुर, मार्च 31 -- सोमवार देर शाम मौसम बदला जरूर था मगर मंगलवार को सुबह से सूर्यदेव की तपिश देखने को मिल रही है। बढ़ती गर्मी में लोग बेहाल हो उठे हैं। सुबह से चिलचिलाती हुई धूप खिली हुई है। ऐसे में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। घरों में पंखे, कूलर आदि चलने शुरू हो गए हैं तो वहीं दफ्तरों में एग्जास्ट फैन चलाकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़कों पर निकलते समय लोग धूप से बचाव करते हुए नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम को देखते हुए किसानों ने गेहूं की कटाई का काम शुरू कर दिया है। किसानों का मानना है कि मौसम खराब हो, इससे पहले फसल को सुरक्षित रख लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...