सोनभद्र, जनवरी 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट लिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबादी भी हुई। इससे अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से किसानों में कहीं खुशी तो कभी मायूसी देखी गई। सोनांचल में बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हवा भी चल रही थी। सुबह लगभग 11 बजे हल्की बूंदाबादी भी हुई। हालांकि कुछ मिनटों के बाद बूंदाबादी बंद हो गई। दोपहर लगभग एक बजे हल्की धूप निकली, लेकिन धूप काफी देर तक नहीं रही। दोपहर तीन बजे के बाद फिर से बादल छा गए। पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा होने के कारण बारिश की उम्मीद जताई गई, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक...