रुडकी, अक्टूबर 7 -- ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार सुबह आठ बजे से ही बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। खंजरपुर, प्रेम कुंज और शेखपुरी समेत आसपास के क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अचानक टीम के पहुंचने से लोगों में खलबली मच गई। कई लोगों को छतों पर डाली गई कटिया उतारने तक का मौका नहीं मिला। अधीक्षण अभियंता विनोद पांडे के निर्देशन में इन दिनों बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह ऊर्जा निगम की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दस्तक दी। सुबह-सुबह अधिकारियों और कर्मचारियों को घरों के बाहर देखकर लोग हैरान रह गए। चेकिंग के दौरान कई घरों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन टीम ने जांच जारी...