लखनऊ, जनवरी 27 -- मौसम के उतार चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार की सुबह सर्द हवा और आसमान में हल्की धुंध के साथ हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर तक तापमान 24.5 डिग्री तक पहुंच गया। नतीजतन सुबह की सर्दी को देखते हुए बाहर निकलने वालों को गर्म कपड़े अखरने लग गए। देर शाम को तेज हवा के साथ बौछार पड़ी। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय ने मौसम के इस बदलाव की पूर्व में ही जानकारी दे दी थी। पाकिस्तान के ऊपर से होते हुए एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को सक्रिय हुआ जिसका असर दोपहर बाद ही दिखने लगा था। हवा का रुख बदलने और नमी बढ़ जाने की वजह से गलन खत्म हो गई। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे तक हवा के साथ ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। इसके पूर्व रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बदली बारिश का सिलसिला बुधवा...