ललितपुर, अप्रैल 7 -- बानपुर। अपनी सेहत के प्रति संजीदा कस्बावासी सुबह शाम टहलने के बाद ओपन जिम में पसीना बहा सकेंगे। उनके लिए ग्राम पंचायत किला मैदान के पास एक ओपन जिम का निर्माण करवा रही है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण होगा और इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। शहरी हों याफिर ग्रामीण, बड़े हों याफिर बच्चे, हर कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक है। इसीलिए सुबह और शाम को खुले स्थानों, सड़कों और पार्कों में लोग टहलते और व्यायाम करते हैं। कस्बा बानपुर में भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन सैर करते देखे जाते हैं। सेहत के प्रति चिंतित रहने वाले इन लोगों को एक जिम की कमी काफी समय से अखर रही थी। उन लोगों ने इसके लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग उठाई थी। जिसको गंभीरता से लेकर ग्राम पंचायत ने कस्बा में एक ओपन जिम बनाने का निर्णय लिया और नि...