शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- जनपद में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। करीब आठ बजे के बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली और दस बजे तक धूप खिली रही, लेकिन 11 बजे के आसपास दोबारा कोहरा छा गया। इससे ठंड का असर फिर तेज हो गया। दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम 4.6 डिग्री रहा था। तापमान में आई गिरावट के कारण ठिठुरन बनी रही। दोपहर में हल्की धूप निकलने पर गांधी पार्क, आवास विकास पार्क, सिटी पार्क और प्रमुख बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए, हालांकि ठंड के सामने धूप कमजोर साबित हुई। बाजारों में भी खरीदारी को लेकर हलचल दिखी। सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या ठंड और कोहरे के कारण कम...