हापुड़, फरवरी 4 -- पिछले दो दिन से हापुड़ में घना कोहरा छा रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा छाने से यातायात पूरी तरह बेपटरी हो गया है, ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को दोपहर में मौसम साफ होने के बाद धूप खिली, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। हापुड़ में दूसरे दिन भी मंगलवार की रात से ही घना कोहरा छाने लगा। कतोहरा इतना ज्यादा था कि दस मीटर का देखना भी मुश्किल हो गया था, जिससे यातायात पूरी तरह बेपटरी हो गया। बुधवार की सुबह तक कोहरा नहीं छंटा, ऐसे में सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को अपने ऑफिस पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। उधर कोहरे के साथ मौसम में गलन बरकरार है, जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों ...