हाथरस, जून 12 -- हाथरस। मौसम के मिजाज बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह तेज हवाएं चलने और आसमानम के बारिश के बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर में गर्मी के तेवर काफी ज्यादा प्रचंड रहे। दोपहर में उमस और सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए जुगत करता रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन निकलने के साथ ही मौसम का मिजाज खराब दिखाई दिया। आसमान में घने काले बारिश के बादल लदे खड़े रहे। यह भी पढ़ें- सुबह मौसम रहा खुशनुमा तो दोपहर में गर्मी ने किया पसीना-पसीना इससे बारिश होने के आसार बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखी। सुबह दस बजे एक...