हाजीपुर, जून 26 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। शुक्रवार की सुबह कुछ देर तक बारिश होने के बाद भी झुलसा देने वाली गर्मी में कमी नहीं हुई है। सुबह में बारिश के बाद से ही तेज चिल्लाती धूप के कारण गर्मी कहर बरपा रही है। गर्मी की वजह से लोगों को सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। जिले में तेज धूप के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग गर्मी से बेहाल है और जरूरी काम के लिए भी घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्तगर्मी का प्रभाव तेज धूप होने के कारण पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान दिखें। इस तेज धूप से जरूरत से ज्यादा पसीना निकलने से अस्पतालों में डिहाईड्रेशन, थकान, अपच, सिर दर्द, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ी है। चिकित्सक लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और ...