समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- रोसड़ा। शहर में जाम की समस्या को लेकर प्रशासन द्वारा चलाए गए सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान के बावजूद स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ है। बीते शुक्रवार को प्रशासन ने सड़कों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया, जुर्माना वसूला और एसएच-55 पर अनियमित रूप से खड़े होने वाले ऑटो व सब्जी-फलों के ठेलों को हटाया। कार्रवाई के बाद कुछ समय तक सड़कों पर राहत दिखी, लेकिन शाम होते-होते फिर वही स्थिति लौट आई। शनिवार को शहर में पुन: ठेले, ऑटो और बाइक पार्किंग की अव्यवस्था बढ़ने लगी, जिससे "ढाक के तीन पात" वाली कहावत चरितार्थ होती दिखी। बड़ी दुर्गा स्थान चौक, अम्बेडकर चौक, सिनेमा चौक से गांधी चौक तक जाम लगना आम बात हो गई है। सुबह 10 बजे से शाम 7-8 बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर जाम लगता रहता है। इससे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.