गाजीपुर, मार्च 20 -- जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय दिवस में कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल योग, प्राणायाम, प्रार्थना तथा व्यायाम से हुई। जिससे स्वयंसेविकाओं में शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा का विकास हुआ। प्रथम सत्र में जमानियां नगर पालिका परिषद से आए योग गुरु उदय सिंह ने स्वयं सेवक एवं स्वयंसेविकाओं को एनएसएस का लक्ष्यगीत गवाया तथा उसके महत्व से अवगत कराया। तत्पश्चात योग और अध्यात्म से शिविरार्थियों को परिचित कराया। भ्रांमरी, अनुलोम-विलोम एवं योग के माध्यम से स्ट्रेस फ्री होने के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की। संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। स्वयं सेवक विशाल विंद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...