महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सोमवार की सुबह तेज बारिश से अस्पताल में बहुत कम मरीज पहुंचे। दो बजे तक चली ओपीडी में 792 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 367 डायरिया और बुखार से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 16 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। यह भी पढ़ें- एक दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की उमड़ी भारी भीड़तेज बारिश का असर करीब 15 दिन बाद तेज धूप के बीच सोमवार की सुबह तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब दस बजे तक जारी रही। बारिश के चलते बहुत कम मरीज अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन बुखार और डायरिया से पीड़ित अधिक पहुंचे थे। ओपीडी में पहुंचे 367 उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ितों में प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर 351 मरीजों को घर भेज दिया गया। बीमारी से गंभीर 16 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।पैथॉलोजी जांच की सलाह 235 मरीजों को पैथॉलोजी जा...