भभुआ, अप्रैल 2 -- पैदल यात्रा करनेवाले राहगीरों के सूखने लगे हलक, रास्ते में तलाश रहे हैं पेड़ की छाया और प्यास बुझाने के लिए पानी कैमूर जिले में आज बारिश होने का पूर्वानुमान जता रहा है मौसम विभाग तीखी धूप से बचाव के लिए बाजार में छाता, टोपी, तौलिया की बिक्री बढ़ी (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार की रात हवा के साथ बारिश हुई थी। बुधवार की सुबह में रूक-रूककर दो बार बारिश हुई। गुरुवार की सुबह में बादल छाये रहा। फिर तीखी धूप निकल आई। शुक्रवार को भी बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर गुरुवार को कैमूर का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गर्म हवा की रफ्तार 8-12 किमी. प्रतिघंटा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 34-37 डिग्री ...