धनबाद, मार्च 9 -- धनबाद में रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के 10 बजे के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ। कोहरे के कारण जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना जताया है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे और बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। हलांकि दिनभर मौसम साफ रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। अगले चार दिन तक यही तापमान रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...