आरा, मई 21 -- -आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज में सड़क किनारे से देर शाम मिला शव -शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित सड़क किनारे से देर शाम एक युवक का शव बरामद किया गया‌। मृत युवक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी भगत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र विद्या सिंह के रूप में की गयी है। वह सुबह में घर से बिना कुछ कहे निकला था। उसके चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर छिले एवं चोट के निशान पाये गये हैं। इस कारण सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि फिलहाल मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन की।

शव का पोस्टमार्टम इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की बहन रेखा कुमारी ने ब...