गोपालगंज, मार्च 13 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छा जा रहा है। जबकि करीब 10 बजे तक आसमान में बादल बने रहते हैं। इसके बाद दोपहर में हल्की धूप निकलती है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोगों को दिनभर असहजता महसूस हो रही है। शुक्रवार की सुबह भी यही स्थिति रही। सुबह होते ही कई इलाकों में हल्का कोहरा छा गया, जिससे कुछ समय के लिए दृश्यता कम हो गई। करीब 10 बजे तक आसमान में बादलों का असर बना रहा। इसके बाद धूप निकल आई, लेकिन हवा में नमी रहने के कारण मौसम पूरी तरह साफ नहीं हो सका। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। वहीं दिन के समय आर्द्रता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.