समस्तीपुर, जनवरी 31 -- पूसा, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदल गया। सुबह करीब 9.30 बजे तक हल्के बादल व धुंध बनी रही। उसके बाद हल्की धूप का असर दिन में दिखा। इस दौरान चल रही पछुआ हवा से बढ़ रही कनकनी लोगों को परेशान करती रही। यह सिलसिला दिन भर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान सभी जिलों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 4 से 8 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलेगी। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 4 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री एवं न्यूनतम 11 से 14 डिग्री सेल्सियस क...