मोतिहारी, नवम्बर 30 -- आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर थाना क्षेत्र के अररा गांव में रविवार की सुबह होते-होते अचानक एनआईए और स्थानीय पुलिस की दर्जनों गाड़ियों का काफ़िला जब एक साथ पहुंचा, तो पूरा इलाका सन्न रह गया। लोग घरों से बाहर निकल पड़े। कहीं कानाफूसी, कहीं खामोशी, कहीं डर. और हर चेहरे पर एक ही सवाल-कौन-सी बड़ी वारदात उजागर हुई है? जिस बद्री सहनी के घर को चारों ओर से घेरा गया, उसे सीधा-सादा, शरीफ माना जाता है। उनका दामाद जितेंद्र सहनी दिहाड़ी मजदूर है,कभी-कभार बाहर व अक्सरहां गांव में रहकर मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पालता है। ऐसे व्यक्ति के घर पर एनआईए की छापेमारी से लोग आश्चर्यचकित थे। गांवभर में यह खबर तेजी से फैल गयी। कार्रवाई की गोपनीयता और मामला संवेदनशील होने के कारण ना किसी ने कुछ बताया,ना किसी ने कोई आधिकारिक बयान दिया।यही खाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.