बदायूं, जुलाई 16 -- बदायूं, संवाददाता। सुबह मामूली बूंदाबांदी ने और ज्यादा आफत बढ़ा दी। बूंदाबांदी के दौरान लगा कि उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बूंदाबांदी के बाद उमस और ज्यादा बढ़ गई। उमस भरी गर्मी ज्यादा बढ़ने की वजह से लोग पसीना-पसीना होते रहे। दिनभर तेज धूप और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा। उमस ज्यादा बढ़ने से घरों में भी लोगों को सुकून नहीं मिला। हालांकि तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन उमस की वजह से गर्मी झुलसाती रही। पिछले कई दिनों से बारिश न होने की वजह से लगातार गर्मी बढ़ती ही जा रही है। तेज धूप और उमस से बेहाल हो रहे लोगों को उम्मीद थी कि मंगलवार की रात या फिर बुधवार तक बारिश हो जाएगी। बुधवार को सुबह चार बजे अचानक तेज बारिश हुई, लेकिन कुछ ही देर में वह बूंदाबांदी में बदल गई। बूंदाबांदी भी ज्यादा देर नहीं हो सक...