हाथरस, अप्रैल 30 -- हाथरस। बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन मामूली राहत देने वाला रहा। सुबह से ही मौसम करवट बदलता दिखाई दिया। कई घंटे तक आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे। कुछ देर बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चली। इससे मौसम सुहाना बना रहा। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ था। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश से 6 डिग्री लुढ़का पारा अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बुधवार को अचानक से ही सुबह से ही मौसम करवट बदलत...