झांसी, मई 8 -- झांसी, संवाददाता । सप्ताह में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी के साथ हुई। उम्मीद थी कि झमाझम बारिश

मौसम की स्थिति होगी। पर, इससे पहले साफ हुए आकाश ने दिन तपा दिया। हालात यह हुए कि टनटनाती धूप से शहरी परेशान हो गए। वहीं फिर बादलों ने डेरा डाला। जिससे शाम सुहानी हो गई। मौसम के उतार-चढ़ाव में ताप में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम पारा 37 तो न्यूनतम 23 डग्री दर्ज किया गया। सुबह 5.50 बजे सूर्योदय बादलों के बीच हुआ। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। कुछ देर के छुटपुट बारिश के बाद आकाश साफ होने लगा। 9.30 बजे कड़क धूप निकल आई। इसके बाद सूरज के तेवर घंटे-दर-घंटे सख्त होते गए। 10.30 बजे शहरी हाथ बंदे दस्ताने, छापे की ओट में नजर आए। जैसे-जैसे वक्त बढ़ा धूप में तीखापन आया। फिर पल में बादलों की परदादारी सूरज के म...