पीलीभीत, मई 1 -- पीलीभीत। गुरुवार को मौसम एकदम पलट गया। सुबह बूंदाबांदी और बारिश के बाद शाम को गरज चमक के साथ फिर जोरदार बरसात ने तराई को भिगोया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण बिजली गुल हो गई। वहीं, छाता लेकर निकले लोगों को तपिश से बड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई। अलगे सप्ताह फिर से बादल छाने के बाद बूंदाबांदी के आसार है। गजरौला के लालपुर व विधिपुर में छोटे ओले भी गिरे। बुधवार को जो तापमान अधिकतम 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस था। वह गुरुवार को सुबह अचानक बदल गया। सुबह तेज ठंडी चली हवाओं के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह छिटपुट बूंदाबांदी होने लगी। पूर्वान्ह 11 बजे के बाद बारिश हुई। हालांकि यह बारिश ...