हरिद्वार, मार्च 15 -- धर्मनगरी में रविवार तड़के हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ी। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश के कारण हवा में हल्की ठंडक बनी रही। रविवार तड़के बारिश शुरू हो गई और करीब 11 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। अचानक हुई बारिश ने ड्यूटी पर निकलने वाले लोगों और कामगारों की मुश्किल बढ़ा दी। कई लोग भीगते हुए ही अपने कार्यस्थलों तक पहुंचे। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को करीब चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तापमान...