सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई में मानसून की सक्रियता बरकरार है। बुधवार सुबह इटवा क्षेत्र में आसमान बादलों से ढका रहा। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश हुई, जिससे सुबह मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि दोपहर बाद बादलों के बीच तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोग पसीने से तरबतर हो गए। जिले में पिछले 24 घंटे में 9.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच-छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा।बुधवार को शाम तक धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही जबकि हवा थमी रहने से चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। जिले का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- छिटपुट बदली से राहत फिर धूप और उमस तापमान में खास गिरावट न आने और हवा की रफ्तार धीमी रहने से दिनभर उमस का असर बना रह...