बलिया, अप्रैल 1 -- बलिया, संवाददाता। मौसम के बदलते तेवर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार की सुबह आसमान में अचानक बादलों का जमावड़ा देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई। कुछ बूंदे गिरी तो खेतों में पड़ी फसल को लेकर उनका दर्द और बढ़ने लगा। बारिश के आसार बढ़ गए। हालांकि दस बजे के बाद बादलों के छंटने और तेज धूप निकलने से उन्हें काफी राहत मिली। फिर भी किसान तैयार फसलों को सहेजने में तेजी से जुट गए हैं।किसानों की गाढ़ी कमाई खेतों में पककर तैयार होने की स्थिति में है, दलहनी और तिलहनी की फसलें तो पक चुकी हैं। उनकी कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में मौसम के प्रतिकूल होने से उन्हें फसल नुकसान होने का खतरा सताने लगा है। यदि बारिश हो गई तो किसानों की उपज का भारी नुकसान हो सकता है। जिले के गड़हांचल इलाके में मसूर की बड़े पैमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.