सुबह बहन की डोली उठी, शाम को भाई की मौत से घर में मातम
हरदोई, मई 8 -- हरपालपुर। बिल्हौर कटरा हाईवे पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव ककरा निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह ही उसकी बहन की शादी हुई थी। शाम को हादसे के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। अंजुल की बहन मधु उर्फ राधा की गुरुवार को अरवल थाना क्षेत्र के डुंडेपुरवा गांव से बारात आई थी। शुक्रवार की सुबह राधा की विदाई के बाद भाई अंजुल कुछ रिश्तेदारों को सवायजपुर छोड़ने गया था। वापस आते समय बिल्हौर कटरा हाईवे पर बद्रीपुरवा गांव के पास वह संतुलन खो बैठा। इस दौरान बाइक एक ट्रक के पीछे घुस गई। इससे अंजुल हादसे का शिकार हो बुरी तरह घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अंजुल के एक बेटा है। उसकी पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है वह दिल्ली में निजी कम्पनी में सिलाई का काम करता था। कुछ दिन पहले ही शादी के लिए गांव आया था। शुक्रवार सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.