मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। जिले में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह तेज धूप के बाद लगभग 9.30 बजे आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि, जिले के कुछ इलाकों में सिर्फ बादल छाए रहे। हालांकि इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल रहा है। इसके चलते अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। उधर, मौसम में अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है, खासकर सरसों और आलू की खेती करने वाले किसान अधिक परेशान हैं। कई जगहों पर सरसों की फसल कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.