एक संवाददाता, फरवरी 5 -- बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना में कार्यरत हवलदार आलमनाथ भूइयां (55 वर्ष) ने बुधवार की सुबह अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उनके गले के आरपार हो गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे झारखंड के चाईबासा के रहने वाले थे। उनका शव उनके कमरे से बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब पुलिस कैंटीन का कर्मचारी रोज की तरह नाश्ता लेकर उनके कमरे में पहुंचा। कैंटीन कर्मी ने उनके कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाने पर देखा कि हवलदार जमीन पर गिरे हुए थे। इसके बाद शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद बायसी एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे, रौटा थानाध्यक्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.