अररिया, दिसम्बर 6 -- अररिया। रविवार को 33 केवी बोची फीडर एवं 33 केवी कुसियारगांव फीडर में सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक सुरक्षा दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र बोची एवं कुसियारगांव से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडर में सात घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त समय अवधि में रेलवे द्वारा 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में एसीएसआ एवं ओपीजीडब्ल्यू केवल लगाने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी अररिया के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.