सहारनपुर, अप्रैल 6 -- देवबंद। स्टेट हाईवे स्थित 33केवी विद्युत उपकेंद्र पर कार्य होने के चलते सोमवार (आज) आधे नगर की बिजली आपूर्ति साढ़े आठ घंटे तक बंद रहेगी। पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में निर्बाध आपूर्ति करने के लिए 33केवी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। पांच एमवीए के स्थान पर दस एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिससे निर्बाध आपूर्ति होगी और उपभोक्ताओं को लो वॉल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। बताया कि बिजलीघर में कार्य होने के चलते सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक फीडर टाउन चार के मोहल्ला खानकाह, ईदगाह रोड, उर्दू गेट, माविया कॉलोनी, दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र, फीडर टाउन पांच के किला, पठानपुरा, भायला रोड, नई बस्ती, फीडर टाउन सात के जीटी रोड, सराय मालियान, ...