मिर्जापुर, दिसम्बर 31 -- मिर्जापुर, संवाददाता l दिसंबर का अंतिम दिन जातेजाते सुबह अपनी हनक का अहसास करा गया l सुबह नौ बजे तक धरती से लेकर आकाश तक तनी घने कोहरे की चादर, शीतलहरी, ठिठुरन से आदमी से लेकर पशु-पक्षी भी बेहाल रहे l अलाव की आंच भी बेमानी साबित हो रही थी, लेकिन दोपहर 12:15 के बाद आसमान में सूर्य देव के दर्शन हुए l सीधे धूप में थोड़ी राहत थी, लेकिन कमरे में गलन से हाथ पैर सुन्न हो जा रहे थे l सरकारी, निजी कंपनी के कार्यालयों में लोग रूम हिटर की आंच में काम काज निपटा रहे थे l बाहर अलाव के आग से ठंड से राहत पाने की जुगत में दिन गुजारा l ठंड के चलते सड़कों पर अवगमन भी कम था l जरूरी कार्य से ही लोग बाहर निकले l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.