ललितपुर, दिसम्बर 15 -- ललितपुर। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने का दावा भले ही किया जा रहा हो लेकिन यहां तैनात अधिकतर चिकित्सक ओपीडी में नियत समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को ओपीडी कक्ष के बाहर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। जिला चिकित्सालय स्थित ओपीडी में मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण का समय शासन ने सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का नियत कर रखा है। इस तरह से देखा जाए तो सभी चिकित्सकों को आठ बजे अपने कक्ष में पहुंचकर मरीजों का उपचार शुरू कर देना चाहिए। लेकिन, जिला चिकित्सालय में सुबह आठ बजे न तो मरीज आते हैं और ना ही चिकित्सक। सोमवार को ओपीडी वास्तविकता जांचने के लिए हिन्दुस्तान की टीम सुबह 08.50 बजे जिला चिकित्सालय में दाखिल हुई। ग्राउंड फ्लोर पर तीमारदारों को नाश्ते म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.