रुडकी, मार्च 21 -- रुड़की। शनिवार की सुबह चटक धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आईं। वहीं, आम लोगों ने भी धूप निकलने से राहत की सांस ली और अपने दैनिक कामकाज निपटाएं। शनिवार को अधिक तापमान 25 डिग्री और सामान्य तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक बारिश होने से किसानों को फसलों का नुकसान होने का डर सताने लगा था। जबकि आमजन के सामने भी दैनिक कामकाज निपटाने की समस्या पैदा हो गई थी। लेकिन शनिवार की सुबह चटक धूप निकलने से किसानों के चेहरे खिल उठे और आमजन भी राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.